IIT Kanpur- Heart Attack While Giving Speech: स्पीच देते समय बेसुध होकर गिर पड़े वैज्ञानिक Sameer Khandekar, मंच पर हुई मौत
आईआईटी कानपुर में मंच पर बोलते-बोलते समीर खांडेकर की मौत हो गई. अपने भाषण के दौरान उन्होंने जो आखिरी शब्द कहा था वो यह था कि अपनी सेहत का ध्यान रखें.
IIT Kanpur- Heart Attack While Giving Speech: आईईटी कानपुर (IIT Kanpur) में भाषण देते समय वैज्ञानिक समीर खांडेकर (Sameer Khandekar) अचानक से बेसुध होकर मंच पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंच पर बोलते-बोलते समीर खांडेकर की मौत हो गई. अपने भाषण के दौरान उन्होंने जो आखिरी शब्द कहा था वो यह था कि अपनी सेहत का ध्यान रखें. कथित तौर पर भाषण के दौरान हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की वजह से वो मंच पर गिर पड़े, लेकिन जब वो गिरे तो लोगों को ऐसा लगा कि वो भावुक हो गए हैं, इसलिए बैठ गए, लेकिन उसके अगले ही पल उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. यह भी पढ़ें: Heart Attack in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में 25 साल के MBBS छात्र को आया हार्ट अटैक, पलभर में हुई मौत
वैज्ञानिक समीर खांडेकर की मौत-
IIT कानपुर में मंच पर बोलते-बोलते वैज्ञानिक समीर खांडेकर की मौत हुई
◆ प्रोफेसर के आखिरी शब्द थे, "अपनी सेहत का ध्यान रखें"
◆ जब वे गिरे तो लोगों को लगा कि वे भावुक हो गए हैं, इसलिए बैठ गए
Sameer Khandekar | #SameerKhandekar | IIT Kanpur pic.twitter.com/KUYal15B1Y
— News24 (@news24tvchannel) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

