देश

Bihar Politics: नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर की सलाह, तेजस्वी यादव को इसी वक्त बना देना चाहिए बिहार का सीएम, 2025 का इंतजार करने की क्या जरुरत

प्रशांत किशोर ने कहा कि 'मेरा सुझाव है कि 2025 का इंतजार करने की क्या जरुरत है, आज जो गठबंधन है उसमें RJD सबसे बड़ा दल है. नीतीश कुमार को अभी ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए

Bihar Politics: नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर की सलाह, तेजस्वी यादव को इसी वक्त बना देना चाहिए बिहार का सीएम, 2025 का इंतजार करने की क्या जरुरत
Prashant Kishore (Photo Credits: PTI)

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)  ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सलाह दी है. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. उनके गठबंधन में राजद का सबसे बड़ा हिस्सा है, नीतीश कुमार को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. इससे तेजस्वी को 3 साल काम करने का मौका मिलेगा और जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर वोट देने का मौका मिलेगा.

प्रशांत किशोर  ने यह भी कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार महागठबंधन में आए हैं, मैं इसे राज्य विशिष्ट घटना मानता हूं. नीतीश कुमार की विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी है कि उनका प्रधानमंत्री बनना तो छोड़ दीजिए, उनका बिहार के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी संकट है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).