Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ को लेकर हिमंता बिस्वा शर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- प्राकृतिक आपदा पर राजनीती करना गलत
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- "हम बिना बहादुरी से बाढ़ का सामना करते हैं. दूसरों को दोष नहीं देते हैं. क्योंकि हम जानते हैं कि प्रकृति भूगोल को नहीं पहचानती.”
दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घट रहा है, हालांकि दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है और कई इलाको में बाढ़ के हालात अभी भी बने हुए हैं. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- "हर साल हमें भूटान, अरुणाचल और यहां तक कि चीन से भी पानी मिलता है. फिर भी हम बिना बहादुरी से बाढ़ का सामना करते हैं. हम मानवीय कल्पना से परे दर्द और दुख का अनुभव करते हैं, फिर भी हम दूसरों को दोष नहीं देते हैं. क्योंकि हम जानते हैं कि प्रकृति भूगोल को नहीं पहचानती.”
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हथिनी कुंड बैराज से बेतहाशा पानी छोड़े जाने के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं केंद्र सरकार का इस पर कहना है कि बैराज की अपनी एक क्षमता है, वो कोई बांध नहीं है. एक सीमा के बाद वहां से भी पानी छोड़ना मजबूरी हो जाता है.
देखें ट्वीट:
Assam CM Himanta Biswa Sarma tweets, "Every year, we receive water from Bhutan, Arunachal, and even from China. We face floods with brave hearts. We experience pain and misery beyond human imagination, yet we do not blame others. Because we know that nature does not recognize… pic.twitter.com/27wyxoNaQz
— ANI (@ANI) July 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

