Heroin Seized: असम-नगालैंड सीमा पर 20 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, एक तस्कर अरेस्ट
असम-नागालैंड में 20 करोड़ रुपये की 5 किलोग्राम हेरोइन युक्त लगभग 390 साबुन बरामद किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
कार्बी आंगलोंग, असम: एक संयुक्त अभियान में पुलिस और सीआरपीएफ ने रविवार को असम-नागालैंड सीमा के साथ खटखती क्षेत्र में एक वाहन से 20 करोड़ रुपये की 5 किलोग्राम हेरोइन युक्त लगभग 390 साबुन बरामद किए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बोकाजन अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खटखाटी इलाके में बैरिकेड लगा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी लेना शुरू कर दिया था.
पुलिस की टीम ने दीमापुर से आ रहे एक वाहन को रोक लिया. उन्होंने कहा कि वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन के एक गुप्त कक्ष से 390 साबुन की पेटी बरामद की, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी.
Karbi Anglong, Assam | In a joint operation, police & CRPF recovered around 390 soaps containing 5 kg of heroin worth Rs 20 crores from a vehicle in the Khatkhti area along the Assam-Nagaland border on Sunday. One accused apprehended, further investigation underway: Assam Police pic.twitter.com/JZZCmHZBJP
— ANI (@ANI) March 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

