Heavy Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी का कहर, ट्रैकिंग पर गए 2 लड़कों की मौत, 731 सड़कें भी बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते ट्रेकिंग पर निकले चार दोस्तों में से 2 की मौत हो गई है. वहीं राज्य में भारी हिमपात के कारण 4 नेशनल हाइवे समेत 731 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं.
हिमाचल प्रदेश, 24 जनवरी: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) के चलते हालात बिगड़ गए हैं. ट्रेकिंग पर निकले चार दोस्तों में से 2 की मौत (Died) हो गई है. बर्फबारी के बीच दो जख्मियों को धर्मशाला (Dharamshala) के अस्पताल पहुंचाया गया.
कांगड़ा (Kangra) के ASP पुनीत रघु ने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली कि खान्यारा के पास 4 स्थानीय युवक ट्रैकिंग के लिए गए थे और शाम तक जब वे वापस नहीं पहुंचे थे तो युवकों की तलाश के लिए सर्च टीमें भेजी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण टीम उन्हें सर्च नहीं कर पाई.
पुनीत रघु ने बताया कि आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन किया तो 4 युवकों में से 2 युवक मृत पाए गए और 2 ज़ख्मी मिले हैं. ज़ख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और वे अब खतरे से बाहर है. उनसे पूछताछ की जाएगी."
आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन किया तो 4 युवकों में से 2 युवक मृत पाए गए और 2 ज़ख्मी मिले। ज़ख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और वे अब खतरे से बाहर है। उनसे पूछताछ की जाएगी: कांगड़ा के ASP पुनीत रघु, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश (23.1)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारी हिमपात के कारण 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 731 सड़कें बंद की गईं, 1,365 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं, 102 जलापूर्ति योजनाएँ बाधित, 3,220 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं, जिनमें से 1,955 को बहाल कर दिया गया है.
भारी हिमपात के कारण 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 731 सड़कें बंद की गईं, 1,365 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं, 102 जलापूर्ति योजनाएँ बाधित, 3,220 बिजली आपूर्ति योजनाएँ बाधित हुईं, जिनमें से 1,955 को बहाल कर दिया गया है: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 03:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

