Haryana Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन, अब तक 41 एफआईआर दर्ज, जिले के एसपी वरुण सिंगला बोले, 116 लोग गिरफ्तार- Video
हरियाणा के नूंह में दो समुदायों में भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की जान गई है. वहीं 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. नूंह में भड़की हिंसा के बाद से ही राज्य की पुलिस एक्शन में हैं. मामले में जिले के एसपी वरुण सिंगला ने मीडिया को जानकरी देते हुए बताया कि पुलिस ने अब तक 41 एफआईआर दर्ज करने के साथ ही 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में दो समुदायों में भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की जान गई है. वहीं 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. जिनका राज्य के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. नूंह में भड़की हिंसा के बाद से ही राज्य की पुलिस एक्शन में हैं. मामले में जिले के एसपी वरुण सिंगला (SP Varun Singla) ने मीडिया को जानकरी देते हुए बताया कि पुलिस ने अब तक 41 एफआईआर दर्ज कर 116 लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं जिले में स्कूल खुलने के बारे में नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार ने कहा कि हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने पर फैसला करेंगे. वहीं इंटरनेट सुविधा भी फिर से शुरू करने के बारे में कहा कि क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवा शुरू करने के बारे में फैसला लेंगे. डिप्टी कमिश्नर ने कहा किअर्धसैनिक बल के 14 बल और लगभग हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां यहां तैनात हैं. आज हम उन सभी इलाकों में दोपहर 3-5 बजे के बीच छूट देंगे जहां कर्फ्यू लगा हुआ है। हम इस छूट के समय की समीक्षा करेंगे.
Video:
#WATCH अब तक कुल 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच के आधार पर 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन करेंगे, मामले की उचित जांच के लिए प्रक्रिया जारी है: वरुण सिंगला, SP नूंह, हरियाणा pic.twitter.com/MhufReUida
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

