हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, HC ने प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण पर लगाया रोक
हाईकोर्ट ने आज हरियाणा सरकार को झटका देते हुए हरियाणा के निवासियों को प्राइवेट सेक्टर जॉब में 75 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय पर रोक लगा दी है
हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने प्राइवेट नौकरियों (Private Jobs) में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया था. लेकिन हरियाणा के इस आदेश को फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab -Haryana High Court) में याचिका दाखिल कर करते हुए चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी. जिस याचिका पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी है. बता दें कि सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय व्यक्ति रोजगार अधिनियम, 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही जारी कर दी थी. जिस पर अमल भी होना शुरू हो गया था.
Haryana Govt's 75% quota for locals in private jobs put on hold by Punjab and Haryana High Court pic.twitter.com/Opm6UvG7lj
— ANI (@ANI) February 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

