देश

सुशासन की ओर बढ़ते कदम, हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की तीन नई योजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के अवसर पर तीन नई योजनाओं की शुरूआत की है. आज शुरु हुई 'ग्राम पंचायत संरक्षक योजना' के तहत सभी ग्राम पंचायतों के संपूर्ण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है. जबकि 'परिवार पहचान पत्र योजना' के तहत वास्तविक पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. वहीं सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड कंपनी का गठन किया है.

सुशासन की ओर बढ़ते कदम, हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की तीन नई योजनाओं का शुभारंभ
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (Photo Credits: Twitter)

हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन नई योजनाओं की शुरूआत की. आज शुरु हुई 'ग्राम पंचायत संरक्षक योजना' के तहत सभी ग्राम पंचायतों के संपूर्ण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है. जबकि 'परिवार पहचान पत्र योजना' के तहत वास्तविक पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. सरकार ने 400 से अधिक योजनाएं परिवार पहचान पत्र योजना के साथ जोड़ दी हैं. वहीं सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड कंपनी का गठन किया है. इसके माध्यम से सरकारी विभागों में अनुबंध वर्कर्स की नियुक्ति होगी. मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).