Har Ghar Tiranga Anthem Song: हर घर तिरंगा एंथम में अमिताभ बच्चन, विराट कोहली सहित नजर आए ये सेलेबस
आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार की तरफ से हर धर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है. भारत की संस्कृति, अनेकता में एकता, उपलब्धि और गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है.
Har Ghar Tiranga Anthem Song: आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार की तरफ से हर धर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है. भारत की संस्कृति, अनेकता में एकता, उपलब्धि और गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है. संस्कृति विभाग ने वीडियो शेयर कर लिखा- हर घर तिरंगा.. घर घर तिरंगा. हमारे तिरंगे, हमारे गौरव और एकता के प्रतीक को पूरे जश्न के साथ मनाएं क्योंकि हमारे देश ने 75 साल पूरे किए है.
हर घर तिरंगा एंथम वीडियो में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड स्टार्स और अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ी, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज नजर आ रहे हैं. इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), सोनू निगम, विराट कोहली से लेकर नीरज चोपड़ा, प्रभास, अनुपम खेर, आशा भोसले, मीराबाई चानू, मिथाली राज सहित कई सेलेब्स नजर आ रहे है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

