Gyanvapi Masjid Case: सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार को मिली धमकी, सुरक्षा में तैनात किये गए 9 पुलिसकर्मी- DCP कर रहे जांच
उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मामले में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज रवि कुमार दिवाकर को मंगलवार दोपहर एक धमकी भरा पत्र मिला. जिसके बाद इस मामले की जांच डीसीपी वरुण को सौंप दी गई. वाराणसी सीपी ने बताया कि आज दोपहर एक पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा के लिए कुल 9 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मामले में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज रवि कुमार दिवाकर को मंगलवार दोपहर एक धमकी भरा पत्र मिला. जिसके बाद इस मामले की जांच डीसीपी वरुण को सौंप दी गई. वाराणसी सीपी ने बताया कि आज दोपहर एक पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा के लिए कुल 9 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जिला जज की सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है.
उल्लेखनीय है कि वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी कर सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था और हिंदू पक्ष ने इस दौरान एक‘ शिवलिंग’ मिलने का दावा किया था. हालांकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह वस्तु वजू खाने में मौजूद फव्वारे का हिस्सा है.
Uttar Pradesh | ACJM Ravi Kumar Diwakar received a threat letter from a registered post, this afternoon. DCP Varuna is probing the matter: Varanasi CP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

