Gujarat Election 2022: गुजरात के नवसारी में केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे, मोदी के समर्थन में लगे नारे- Video
केजरीवाल शनिवार को गुजरात के दौरे पर थे. वे गुजरात के नवसारी में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे. इसी बीच सड़क पर खड़े बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी- मोदी के जय-जयकार के नारे लगाते हुए केजरीवाल को काले झंडे दिखाए.
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी बढ़ गई है. राजनीतिक पार्टी के नेता गुजरात का दौरा करना शुरू कर दिए है. शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुजरात के दौरे पर थे. वे गुजरात के नवसारी में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे. इसी बीच सड़क पर खड़े बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी- मोदी के जय- जयकार के नारे लगाते हुए केजरीवाल को काले झंडे दिखाए और लोगों ने केजरीवाल को चोर कहा,
वहीं केजरीवाल को काले झंडे दिखने के बाद रैली में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता अपनी पसंद की कोई भी पार्टी चुन सकते हैं, लेकिन आप यह तय करें कि उनके बच्चों को मुफ्त हाई क्वॉलिटी वाली शिक्षा मिले. उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी के कई सदस्य मौजूदा सरकार का विरोध कर रहे हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल देखने की इच्छा व्यक्त की है.
Video:
#WATCH | People chanted 'Modi Modi' and 'Chor Chor' slogans and showed black flags to Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal as his cavalcade passed by in
today pic.twitter.com/trNJFdIjRQ
— ANI (@ANI) October 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

