Gujarat: भावनगर में बड़ा हादसा! माधव हिल कॉम्प्लेक्स का स्लैब गिरने से कई लोग घायल
भावनगर शहर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां माधव हिल कॉम्प्लेक्स का स्लैब गिरने से कई लोग घायल हो गए. परिसर का पिछला हिस्सा ढहने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
भावनगर शहर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां माधव हिल कॉम्प्लेक्स का स्लैब गिरने से कई लोग घायल हो गए. परिसर का पिछला हिस्सा ढहने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हालांकि, अभी मलबा हटाकर बचाव कार्य जारी है. भावनगर के इस कॉम्प्लेक्स में तीन मंजिल की दुकानें हैं. इसके साथ ही ऊपरी हिस्से में लोग रहते हैं. दुकान के छज्जे की पटिया ढह गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इसके साथ ही दो लोग दबे हुए हैं. इस हादसे में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
ભાવનગર શહેરમાં મોટી દુર્ઘટના! માધવ હિલ કોમ્પ્લેકસનો સ્લેબ ધરાશાયી થતા અનેક લોકો ઈજાગ્રસ્ત #Gujarat #BreakingNews #Bhavnagar pic.twitter.com/g1j2EogqdA
— Zee 24 Kalak (@Zee24Kalak) August 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

