गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी के पिता का दावा, उसकी मानसिक स्थिती ठीक नहीं, बचपन से ही डिप्रेशन से जूझ रहा बेटा
गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी के पिता ने दावा किया है कि उनका बेटे मानसिक रूप से स्थिर नहीं है. वह बचपन से ही डिप्रेशन से जूझ रहे हैं.
Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी के पिता (Accused Father)ने कहा "वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं है. वह बचपन से ही डिप्रेशन (Suffering From Depression) से जूझ रहे हैं. कुछ घटनाओं के कारण उसका मेडिकल भी कराया गया है. उसको लगता था कि पुलिस उनके पीछे थी. उसकी ऐसी कोई योजना नहीं थी और वर्तमान मानसिक स्थिति के कारण उसने ऐसा किया है"
वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि शाम 7 बजे गेट नंबर एक पर एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और धार्मिक नारे लगाए. दो जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान को गंभीर चोटे आई हैं. वहां के सजग पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को काबू किया और गिरफ्तार किया. उसके पास से जो चीजें मिली हैं, उनसे लगता है कि यह गंभीर साजिश की तैयारी थी. हम लोग इससे इनकार नहीं कर सकते कि यह आतंकी घटना नहीं थी. एटीएस की टीम वहां गई है. जो दस्तावेज हम लोगों को मिले हैं वे काफी सनसनीखेज हैं. हमलावर के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
He is not mentally stable. Since childhood, he is suffering from depression. He also received medical treatment. Due to some developments, he believed that police was after him. He had no planning & did this due to current mental state: Father of Goraknath temple attack accused pic.twitter.com/Dns4o21s0U
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

