Go First Crisis: गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स 28 मई तक हुईं रद्द, एयरलाइंस ने दिया यह अपडेट
वित्तीय संकट में फंसी गो फर्स्ट (Go First) ने 28 मई, 2023 तक अपनी सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं.
वित्तीय संकट में फंसी गो फर्स्ट (Go First) ने 28 मई, 2023 तक अपनी सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. इससे पहले परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 26 मई तक फ्लाइट्स संचालन को स्थगित करने की घोषणा की गई थी. बता दें कि गो फर्स्ट की फ्लाइट्स बीते 3 मई से बंद है. एयरलाइन ने अपने दिवालिया याचिका में कहा था कि वह भारी वित्तीय संकट का सामना कर रही है.
वहीं एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गो फर्स्ट को अपना रिवाइवल प्लान 30 दिन के अंदर जमा करने को कहा है. डीजीसीए ने यह आदेश उसके 8 मई को जारी कारण बताओ नोटिस पर एयरलाइन की ओर से आए जवाब के बाद जारी किया है.
Due to operational reasons, Go First flights until 28th May are cancelled: Go First pic.twitter.com/uvlsEJkEsK
— ANI (@ANI) May 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

