Viral Video: लड़की को सांप ने डसा, अस्पताल में घंटों तक चलता रहा झाड़-फूंक, अंधविश्वास ने ली जान
झिरन्या के शासकीय अस्पताल में अंधविश्वास के चलते अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित युवती का 2 घंटे तक ओझा झाड़फूंक करता रहा. लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. झिरन्या के शासकीय अस्पताल में अंधविश्वास के चलते अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित युवती का 2 घंटे तक ओझा झाड़फूंक करता रहा. लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई. 17 साल की आशा को घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया था. झाड़फूंक करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.
स्वास्थ्य महकमे के लोगों का कहना है कि अंधविश्वास के चलते ओझा से परिजन झाड़फूंक कराने ले आये थे. सर्पदंश पीड़ित युवती आशा को अस्पताल पहुंचते ही खरगोन अस्पताल के लिए डाॅक्टरों ने रैफर कर दिया था, लेकिन अंधविश्वास के चलते परिजन और ग्रामीण झाड़फूंक कराते रहे.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)