देश

Viral Video: लड़की को सांप ने डसा, अस्पताल में घंटों तक चलता रहा झाड़-फूंक, अंधविश्वास ने ली जान

झिरन्या के शासकीय अस्पताल में अंधविश्वास के चलते अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित युवती का 2 घंटे तक ओझा झाड़फूंक करता रहा. लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई.

Viral Video: लड़की को सांप ने डसा, अस्पताल में घंटों तक चलता रहा झाड़-फूंक, अंधविश्वास ने ली जान
(Photo Credit : Twitter)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. झिरन्या के शासकीय अस्पताल में अंधविश्वास के चलते अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित युवती का 2 घंटे तक ओझा झाड़फूंक करता रहा. लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई.  17 साल की आशा को घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया था. झाड़फूंक करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.

स्वास्थ्य महकमे के लोगों का कहना है कि अंधविश्वास के चलते ओझा से परिजन झाड़फूंक कराने ले आये थे. सर्पदंश पीड़ित युवती आशा को अस्पताल पहुंचते ही खरगोन अस्पताल के लिए डाॅक्टरों ने रैफर कर दिया था, लेकिन अंधविश्वास के चलते परिजन और ग्रामीण झाड़फूंक कराते रहे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).