Delhi Girl Murder: 16 साल की लड़की के मर्डर पर बोले गौतम गंभीर- जानवर सिर्फ वो नहीं सब हैं...
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर अपनी बहन या बेटी पर ऐसा वहशी हमला होता तो भी क्या ये लोग ऐसे ही चलते चले जाते. जानवर सिर्फ़ वो नहीं, सब हैं #HeWillSuffer
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड से राजधानी एक बार फिर दहल उठी है. यहां बी ब्लाक में एक नाबालिग लड़की की चाकू से 21 बार वार कर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी (16 वर्ष) के रूप में हुई है. नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लड़का लड़की पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करता है और वहां मौजूद लोग सिर्फ यह देखते रहते हैं कोई लड़के को रोकने की कोशिश नहीं करता है.
पूरे मामले में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर अपनी बहन या बेटी पर ऐसा वहशी हमला होता तो भी क्या ये लोग ऐसे ही चलते चले जाते. जानवर सिर्फ़ वो नहीं, सब हैं #HeWillSuffer
अगर अपनी बहन या बेटी पर ऐसा वहशी हमला होता तो भी क्या ये लोग ऐसे ही चलते चले जाते. जानवर सिर्फ़ वो नहीं, सब हैं #HeWillSuffer
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

