Gautam Adani: गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 24वें नंबर पर पहुंचे, एक ही दिन में कमाए रिकॉर्ड 5.08 अरब डॉलर
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी ने बड़ी छलांग लगाई है. दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी अब 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बड़ी छलांग लगाई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी अब 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में एक ही दिन में रेकॉर्ड 5.08 अरब डॉलर का उछाल आया है. गौतम अडानी की नेटवर्थ अब बढ़कर 49.8 अरब डॉलर पहुंच गई है.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को आई थी. इसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब बीते चार दिनों से अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में दोबारा तेजी देखने को मिल रही है.
अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अदाणी ने लगाई छलांग, एक ही दिन में कमाए रिकॉर्ड 5.08 अरब डॉलर
अरबपतियों की लिस्ट में अब 24वें नंबर पर पहुंचे#GautamAdani #AdaniGroup pic.twitter.com/P6eEMpRwsa
— News24 (@news24tvchannel) March 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

