देश

Odisha Train Tragedy: ट्रेन हादसे पर गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की उठाएंगे जिम्मेदारी

हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया है उन्हें लेकर अदाणी समूह ने खास पहल की है. गौतम अडाणी ने ऐलान किया है कि 'ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले निर्दोष लोगों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी समूह लेगा."

Odisha Train Tragedy: ट्रेन हादसे पर गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की उठाएंगे जिम्मेदारी

 Gautam Adani On Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में अभी तक 275 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया है उन्हें लेकर अदाणी समूह ने खास पहल की है. गौतम अडाणी ने ऐलान किया है कि 'ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले निर्दोष लोगों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी समूह लेगा."

गौतम अदाणी ने अपने ट्वीट में लिखा कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं. हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा.पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).