दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सेहत में हो रहा सुधार, एम्स के अधिकारी ने दी जानकारी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत होने के बाद बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स के अधिकारी के अनुसार, अब पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) को बुखार और कमजोरी की शिकायत होने के बाद बुधवार को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स के अधिकारी के अनुसार, अब पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. दरअसल, इसी साल अप्रैल महीने में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मनमोहन सिंह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. साल 2009 में एम्स में उनके हार्ट की बाईपास सर्जरी हुई थी. मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh who is admitted at AIIMS Delhi is stable and recovering: AIIMS official
(file photo) pic.twitter.com/ZDjyKbRJfE
— ANI (@ANI) October 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

