Vanraj Andekar Shot Dead: महाराष्ट्र के पुणे में NCP नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस (Watch Video)
महाराष्ट्र में पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
Vanraj Andekar Shot Dead: महाराष्ट्र में पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उनपर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया. पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाये जाने से पहले वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े हुए थे. यह घटना शहर के नाना पेठ इलाके में हुई. संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, "वनराज आंदेकर पर पांच गोलियां चलाई गईं। उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। उन्हें मृत अवस्था में किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (केईएम) ले जाया गया." आंदेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है.
महाराष्ट्र के पुणे में NCP नेता की गोली मारकर हत्या
#WATCH | Maharashtra: On death of Former NCP corporator Vanraj Andekar, Joint Commissioner of Police, Pune, Ranjan Kumar Sharma says, "Tonight around 9:30, Vanraj Andekar (Former Corporator of Ajit Pawar's NCP faction) was standing with his cousin at Imaandar Chowk. Some people… pic.twitter.com/GzZeUm4vIK
— ANI (@ANI) September 1, 2024
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

