Cheated With Aakash Chopra: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से इन्वेस्टमेंट के नाम पर बिजनेसमैन ने की 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी, यूपी के आगरा में FIR दर्ज
यूपी के आगरा में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से एक बिजनेसमैन ने 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. जिसकी शिकायत आकाश चोपड़ा की तरफ से आगरा में दर्ज करवाई है.
Cheated With Aakash Chopra: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से एक बिजनेसमैन ने 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. जिसकी शिकायत आकाश चोपड़ा की तरफ से आगरा में दर्ज करवाई है. आकाश चोपड़ा ने अपनी शिकायत में कहा कि कमलेश पारीख जो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिशन के पदाधिकारी रह चुके हैं. क्रिकेट एसोसिशन से जुड़े होने की वजह से कमलेश पारीख और उनके बेटे ध्रुव पारीख से जान पहचान थी. बाप और बेटे ने मिलकर उन्हें अपने स्पोर्ट शू बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए पैसे लिए. बदले में 20 परसेंट प्रॉफिट देने का लालच भी दिया था, लेकिन इन्हें कोई मुनाफा नहीं दिया गया, जबकि इन्वेस्टमेंट के नाम पर ली गई रकम भी नहीं लौटाई है.आकाश चोपड़ा ने कमलेश पारिख के साथ ही बेटे ध्रुव के खिलाफ आगरा पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है. मामले में पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है.
Tweet:
Former cricketer Aakash Chopra 'duped' of Rs 33 lakh by businessman https://t.co/PcQFJktSSE
— The Times Of India (@timesofindia) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

