Republic Day 2023: पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान, Abdel Fattah Al Sisi के आने से भारत-अरब के संबंध होंगे मजबूत
कोविड महामारी की वजह से 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी नेता राजकीय मेहमान के तौर पर नहीं आ पाया था.
मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी 26 जनवरी 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे. इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण उन्हें भेजा जा चुका है और मिस्त्र की तरफ से इसे स्वीकार भी कर लिया गया है. मिस्र के राष्ट्रपति को बतौर राजकीय मेहमान बुलाने की भारत की रणनीति को अरब देशों के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने की नई कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
बता दें कि कोविड महामारी की वजह से 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी नेता राजकीय मेहमान के तौर पर नहीं आ पाया था.
Abdel Fattah Al Sisi, President of the Arab Republic of Egypt, will be the Chief Guest at India’s Republic Day celebrations on January 26, 2023.
This is the first time that President of the Arab Republic of Egypt will be the Chief Guest at our Republic Day.@MEAIndia pic.twitter.com/Gjodn8vJFR
— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) November 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

