Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी सुरंग हादसे के रेस्क्यू अभियान के बीच पहली बार अंदर फंसे लोगों के लिए भेजा जाएगा पका हुआ खाना, देखें वीडियो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे लोगों को अधिकारी ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं. सुरंग के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचाने के लिए खिचड़ी, दाल समेत खाद्य सामग्री तैयार कर पैक की जा रही है
Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे लोगों को अधिकारी ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं. सुरंग के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचाने के लिए खिचड़ी, दाल समेत खाद्य सामग्री तैयार कर पैक की जा रही है. जो अंदर फंसे लोगों को खाना भेजा जाएगा. पहली बार उनके लिए गरम खाना भेजा जा रहा है. खिचड़ी, दाल और फल भेजे जा रहे हैं, बचावकर्मी हेमंत ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है. उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए नौ दिवसीय बचाव अभियान सोमवार, 20 नवंबर को भी जारी रहा. भाग लेने वाली एजेंसियों ने फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए कई तरह की रणनीतियों का इस्तेमाल किया. सुरंगों के भीतर मजदूरों की लंबे समय तक कैद उनके कल्याण पर गंभीर चिंताओं को जन्म दे रही है.
विडियो देखें:
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel Rescue: Food items including Khichdi, Dal are being prepared and packed to be delivered to the people trapped inside the tunnel
Cook Hemant says, "Food will be sent to the people trapped inside. For the first time, hot food is being sent… pic.twitter.com/dAVZSSi1Ne
— ANI (@ANI) November 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

