Indian Air Force Video: आंखों में आग, हाथों में तूफान! आसमान थर्राते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, वीडियो देख गर्व से चौड़ा होगा सीना
भारतीय वायुसेना ने नए साल 2023 की बधाई देते हुए हौसला बुलंद करने वाला वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.
Indian Air Force Share Video On New Year: भारतीय वायुसेना ने नए साल 2023 की बधाई देते हुए हौसला बुलंद करने वाला वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. जमीन थर्राते, बादल चीरते और आकाश में गरजते भारतीय फाइटर प्लेन का यह वीडियो वीरता, शौर्य और समर्पण का प्रमाण है.
भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस का लोहा पड़ोसी मुल्क भी मानते है. पहाड़ों के सीने चीरकर उड़ते लड़ाकू विमान का ये नजारा अद्भुत है. मानो भारत माता की रक्षा को वचनबद्ध ये वीर साक्षात वज्र बनकर दुश्मनों की धरती को थर्रा रहे हों.
हर लूप के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो देश की सुरक्षा पर मिटने को आतुर सैनिकों के जुनून और देशभक्ति की तस्वीर है. उनकी आंखों में राष्ट्रप्रेम, चेहरे पर अटूट संकल्प और हाथों में देश की रक्षा का हथियार - भारत के दुश्मन कांप जाएं, ऐसी धमक है इस वीडियो में.
𝗦𝗹𝗼𝗠𝗼 𝗦𝘂𝗻𝗱𝗮𝘆
IAF wishes everyone a very happy 2024.
Blue skies and happy landings to all!
📸 - @Praneethfrank.
🎶 - 'Comfortably Numb' by @pinkfloyd. pic.twitter.com/grSndLwZfA
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 31, 2023
हर भारतीय को गर्व होगा देखकर ये दृश्य, जहां धूप छांही करती किरणें मानो इन वीरों को सलाम ठोक रहीं हों. पक्षी भी अपने स्वर में राष्ट्रगीत गाते प्रतीत होते हों. देश की सुरक्षा का ये वचन, ये प्रतिज्ञा, हर भारतीय के दिल को छू लेगी. ये भारत के ऐसे बहादुर वीर है, जिनके आगे दुश्मन की हर साजिश धूल बनकर उड़ जाए!
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

