देश

Punjab: अमृतसर के सरकारी अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

गुरुनानक अस्पताल में शनिवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई. इससे 650 मरीजों की जान पर बन आई. आग OPD के पिछली तरफ और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हो जाने के कारण लगी.

Punjab: अमृतसर के सरकारी अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
(Photo Credits: Twitter)

पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में शनिवार को आग लग गई. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं. गुरुनानक अस्पताल में शनिवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई. इससे 650 मरीजों की जान पर बन आई. आग OPD के पिछली तरफ और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हो जाने के कारण लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि जल्दी ही पूरा अस्पताल धुएं की लपटों से घिर गया. सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर सड़क पर निकाल लिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).