देश

Agra Car Fire Video: आगरा में बीच सड़क पर कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

आगरा में एक कार में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

Agra Car Fire Video: आगरा में बीच सड़क पर कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
(Photo : X)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में शुक्रवार रात एक कार में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घटी. एक कार सड़क पर चल रही थी कि अचानक उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई. गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार किस तरह आग की लपटों में घिरी हुई है और लोग दूर से ही तमाशा देख रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).