देश

Tata Steel Plant Blast: जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में जबरदस्त धमाका, भीषण आग में कई मजदूर झुलसे

जमशेदपुर के टाटा स्टील के प्लांट के अंदर जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है.

Tata Steel Plant Blast: जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में जबरदस्त धमाका, भीषण आग में कई मजदूर झुलसे
(Photo Credit : Twitter)

Jamshedpur Tata Steel Plant Blast: जमशेदपुर के टाटा स्टील के प्लांट के अंदर जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है. प्लांट में आग लगने (Fire Breaks Out) और गैस रिसाव होने के बाद कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया.  आग इतनी तेज थी कि बुझाने के लिए और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा. यह घटना सुबह दस बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है. घटना आईएमएमएम कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 और 7 में हुई है. कोक प्लांट में हुए हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं. TMH अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).