Fake iPhone Sale: चाइना मेड आईफोन को असली आईफोन के स्टीकर लगाकर और डिब्बे में पैक कर लगाते थे चूना, पुलिस ने पकड़े इतने नकली फोन
नोएडा में पुलिस ने नकली चाइना मेड आईफोन को असली आईफोन के डिब्बे में पैक कर सस्ते दामों में बेचने वाले गिरोह का थाना सेक्टर-63 पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह गिरोह आईफोन सस्ते दाम में बेचता था. पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 60 नकली आईफोन, 4 लाख 50 हजार रूपये, एक डस्टर कार व फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं.
- Read in
- हिंदी

एडीसीपी ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी में उनके पास से 60 नकली आईफोन,4.5 लाख रुपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं. आरोपियों ने बताया कि उन्हें नकली आईफोन 12 हजार रुपये, एक एक हजार रुपये में आईफोन का डब्बा व स्टीकर मिलता था. एप्पल का स्टीकर वह ऑनलाइन मंगाते थे जिस कारण ऐप के माध्यम से स्कैन करके फोन की आईएमइआई असली दिखाता था.
थाना सेक्टर-63 नोएडा:- नकली चाइना मेड आईफोन को अलीबाबा वेबसाइट से असली आईफोन के स्टीकर व डिब्बे में पैक कर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 60 नकली आईफोन, 01 डस्टर कार, नकद 04 लाख 50 हजार रूपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद।
ADCP सेंट्रल नोएडा द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/ftsp2y0Ksn pic.twitter.com/PbMEfQfemx
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) December 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).