गाजियाबाद में फर्जी दूतावास गैंग का पर्दाफाश, खुद को राजदूत बताने वाला नटवरलाल हुआ गिरफ्तार (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फर्जी दूतावास गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने खुद को अंबेसडर बताने वाले नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद में एक घर में फर्जी दूतावास चल रहा था.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फर्जी दूतावास गैंग (Fake Embassy Gang) का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने खुद को अंबेसडर बताने वाले नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद में फर्जी दूतावास (Fake Embassy) चल रहा था और आरोपी खुद को 'West Artica, Saborga, Poulvia, और Londonia' का राजदूत बताता था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है और फर्जी अंबेसडर बने नटवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि फर्जी देश के नाम पर यह दूतावास चल रहा था. आरोपी की कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ फर्जी तस्वीरें मिली हैं. एक घर में चलाए जा रहे इस अवैध फर्जी दूतावास से पुलिस ने वीआईपी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां भी जब्त की है. यह भी पढ़ें: VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर बर्बर हमला, एडिलेड की सड़कों पर लोहे की रॉड से पीटा; एक आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास गैंग का पर्दाफाश
गाज़ियाबाद में चल रहा था फ़र्ज़ी दूतावास। आरोपी खुद को बताता था 'West Artica, Saborga, Poulvia, और Londonia' का राजदूत। #ATVideo #Ghaziabad #UttarPradesh | @ArvindOjha @ArpitaArya pic.twitter.com/x0jpsg0Af4
— AajTak (@aajtak) July 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

