Anantnag Blast: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में विस्फोट, धमाके के साथ गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, 8 लोग घायल
अनंतनाग के लारकीपोरा में एक गाड़ी के अंदर धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में 8 लोग घायल हुए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं देखा गया. जांच शुरू हो गई है.
जम्मू एवं कश्मीर: अनंतनाग के लारकीपोरा में एक गाड़ी के अंदर धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में 8 लोग घायल हुए हैं. लोड कैरियर में मजदूरों के साथ ले जाए जा रहे सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, बगल के पोर्टेबल जनरेटर और तेल के टिन के डिब्बे में विस्फोट हो गया. 8 मजदूर झुलसकर घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं देखा गया. जांच शुरू हो गई है.
कुछ दिनों पहले अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई थी. इस एनकाउंटर में कई आतंकी मारे गए साथ ही भारतीय सेना के और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी शहीद हो गए.
An explosion occurred in the cement mix settling vibration machine, adjacent portable generator and tin can of oil being carried with labourers in a load carrier at Larkipora in Anantnag. 8 labourers were injured with burn injuries and are being treated at a hospital. Their…
— ANI (@ANI) September 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

