देश

Encounter in Delhi: दिल्ली के सीआर पार्क में सुबह-सुबह एनकाउंटर, एक बदमाश घायल

दिल्ली के सीआर पार्क में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Encounter in Delhi: दिल्ली के सीआर पार्क में सुबह-सुबह एनकाउंटर, एक बदमाश घायल
दिल्ली (Photo Credits: PTI)

Encounter in Delhi: दिल्ली के सीआर पार्क (CR Park) में आज सुबह- सुबह एनकाउंटर हुआ है. इस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हुआ है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, घायल बदमाश कौन है और वह इस इलाके में किस वारदात को अंजाम देने आया था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सीआर पार्क के इलाके में मौजूद हैं और वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी. इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर गोली चलाई. जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया और पार्क से भागते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

दिल्ली के सीआर पार्क में एनकाउंटर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).