देश

Terrorist killed in Encounter: बारामूला एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, रॉकेट लॉन्चर से हमला कर रही सेना

बारामूला में आतंकियों और सेना बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मु कश्मीर पुलिस के मुताबिक एक आंतकी को ढेर कर दिया गया है.

Terrorist killed in Encounter: बारामूला एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, रॉकेट लॉन्चर से हमला कर रही सेना
Indian Army in Jammu Kashmir (Photo : X)

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथा दिन भी जारी है. बारामूला में आतंकियों और सेना बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मु कश्मीर पुलिस के मुताबिक एक आंतकी को ढेर कर दिया गया है.

आतंकियों की हरकत आसमान से भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी दहशतगर्त बचने ना पाए. अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

कहा जा रहा है कि लश्कर कमांडर उजैर खान यहां एक आतंकी के साथ छिपा हुआ है. आज आतंकियों का सफाया होने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि यहां सेना और बमबारी कर सकती है. इस समय ऑपरेशन अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).