देश

Electric Shock Death in Telangana Video: कुकटपल्ली में करंट लगने से विवाहिता की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना

तेलंगाना में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुकटपल्ली में एक महिला की कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Electric Shock Death in Telangana Video: कुकटपल्ली में करंट लगने से विवाहिता की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Electric Shock Death in Telangana Video: तेलंगाना (Telanaga) में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुकटपल्ली (Kukatpally) में एक महिला की कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना एल्विन कॉलोनी (Alvin Colony) के पाइप लाइन रोड स्थित प्रेम सरोवर अपार्टमेंट (Prem Sarovar Apartment) की बताई जा रही है. 40 सेकंड के वीडियो क्लिप में एक महिला को एक आवासीय इमारत के तहखाने में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, महिला को गीले फर्श पर चलते हुए स्विचबोर्ड की ओर जाते देखा जा सकता है. जैसे ही महिला बोर का स्विच ऑन करती है, उसे करंट का झटका लगता है और वह जमीन पर गिर जाती है. बताया जा रहा है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है. यह भी पढ़ें: Youths died By Electrocution: हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 3 युवकों की मौत

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).