Eid Milad-Un-Nabi 2023: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
आज देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी हैं.
Eid Milad-Un-Nabi Mubarak Wishes 2023: आज देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर हमारे समाज में शांति, एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए. ईद मुबारक."
Greetings on Milad-un-Nabi. May the spirit of brotherhood and kindness be furthered in our society. May everyone be happy and healthy. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2023
क्यों मनाया जाता है ईद मिलाद-उन-नबी?
ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर मुहम्मद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है. यह अवसर रबी-उल-अव्वल के महीने में मनाया जाता है, जो कि इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में तीसरा महीना है, जो चांद दिखने के साथ शुरू होता है. खासतौर से मुस्लिम समाज के लोग इस अवसर को नए कपड़े पहनकर, नमाज़ अदा करके और उपहारों का आदान-प्रदान करके मनाते हैं. समुदाय एक मस्जिद या दरगाह में इकट्ठा होता है और दिन की शुरुआत सुबह की नमाज़ के साथ होती है और उसके बाद जुलूस निकलता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

