RBSE 5th, 8th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे, वेबसाइट Rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर देखें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने आज दोपहर 3 बजे 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE 5th, 8th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड ने आज दोपहर 3 बजे 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार 5वीं में 97.06 फीसदी और 8वीं में 95.72 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. बोर्ड एग्जाम में 14 लाख 37 हजार स्टूडेंट्स और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में 12 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में किसी स्टूडेंट्स को फेल करने का प्रावधान नहीं है. जो विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठा था, उसे एक मौका दिया जाएगा और उसके बाद छठी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. वहीं 8वीं कक्षा की परीक्षा में कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फेल किया जाएगा. हालांकि, इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंट्ररी परीक्षा के रूप में पास होने के लिए एक मौका दिया जाएगा.
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे
RBSE 5th 8th Result 2024 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक? https://t.co/MHis2ZhTTe#ndtvrajasthan #rajasthan #rbse #rajasthanexam
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) May 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

