देश

Maharashtra Board HSC Result Date & Time: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, छात्र यहां से चेक करें अपने मार्क्स

Maharashtra Board 12th HSC Result Date & Time: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित बारहवीं कक्षा के परीक्षा के रिजल्ट बुधवार (8 जून) को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी होंगे. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

Maharashtra Board HSC Result Date & Time: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, छात्र यहां से चेक करें अपने मार्क्स
रिजल्ट (Photo Credits: File Photo)

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित बारहवीं कक्षा के परीक्षा के रिजल्ट बुधवार (8 जून) को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी होंगे. परीक्षा के लिए कुल 14,85,191 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें 8,17,188 लड़के और 6,68,003 लड़कियां हैं. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है. सभी छात्र http://mahresult.nic.in, http://hscresult.mkcl.org और https://hsc.mahresults.org.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते है.

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में हर संभव सावधानी के साथ 15 जून से स्कूल दोबारा खोले जाएंगे. गायकवाड़ ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी पिछले दो वर्षों से कभी स्कूल नहीं गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).