देश

Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 5.7 रही तीव्रता

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे.

Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 5.7 रही तीव्रता
Earthquake (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्‍ली: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ. दिल्‍ली में भूकंप की झटकों की तीव्रता काफी कम थी. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप का एपिक सेंटर बताया जा र हा है. रिक्टर पैमाने पर भूक्रंप की तीव्रता 5.7 बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).