देश

Earthquake In Haryana: हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके, 3.2 तीव्रता के साथ हिली धरती

हरियाणा के रोहतक जिले में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की 3.2 तीव्रता रही. अब तक कि जो खबर है किसी जान- माल के नुकसान की खबर नहीं है

Earthquake In Haryana: हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके, 3.2 तीव्रता के साथ हिली धरती
भूकंप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Earthquake In Haryana: हरियाणा के रोहतक जिले में  शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की  3.2 तीव्रता रही.  अब तक कि जो खबर है किसी जान- माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन सुबहे तड़के जब गहरी नींद में सो रहे थे. तभी करीब  3.57 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग डर कर नींद से उठ गये और घरों से निकलकर बाहर आ गए.  भूकंप से जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ है. लेकिन भूकंप का डर लोगों के चेहरे पर साफ़ झलक रहा है. भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ समय से धरती के नीचे प्लेट्स में हलचल के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. जब एक बार प्लेट्स अपनी स्थिति बदलती हैं तो बार-बार भूकंप आना स्वाभाविक है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 08:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).