देश

Earthquake in Haryana: हरियाणा में देर रात हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई भूकंप की तीव्रता

हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यह भूकंप देर रात आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है.

Earthquake in Haryana: हरियाणा में देर रात हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई भूकंप की तीव्रता
(Photo Credit : Twitter/X)

हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यह भूकंप देर रात आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है. इसका केंद्र पानीपत रीजन बताया जा रहा है. नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, पानीपत रीजन में बुधवार देर रात 12.38.07 बजे भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर 3.0 तीव्रता मापी गई थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में था. बीते एक महीने में हरियाणा में यह दूसरा भूकंप है. इससे पहले 26 नवंबर को भी हरियाणा में भूकंप आया था, इस भूकंप का केंद्र सोनीपत था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).