देश

Earthquake In Port Blair: पोर्ट ब्लेयर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह करीब 7.15 बजे महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई.

Earthquake In Port Blair: पोर्ट ब्लेयर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
Earthquake प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

Earthquake News: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman Nicobar Islands) की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप (Earthquake In Port Blair) के झटके सुबह करीब 7.15 बजे महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई.

आखिर क्यों आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है. इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टल और क्रस्ट कोर. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर के नाम से जाना जाता है. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है. इसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिलने लगती है तो उसे भूकंप कहते हैं. ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).