पीएम मोदी को मिले उपहारों और मेमेंटो को अपना बनाना चाहते हैं आप? तो ई-नीलामी में ऐसे लें हिस्सा
संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों और मेमेंटो की आज से ई-नीलामी कर रहा है. इनमें ओलिम्पिक और पैरालिम्पिक पदक विजेताओं के स्पोर्ट्स गीयर और उपकरण, अयोध्या राम मंदिर, चार धाम और रूद्राक्ष सम्मेलन केन्द्र की प्रतिकृति, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंग वस्त्र और अन्य उपहार शामिल हैं. वेबसाइट pmmementos.gov.in के जरिए कोई भी व्यक्ति या संगठन ई-नीलामी में भाग ले सकता है. नीलामी सात अक्टूबर तक चलेगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों और मेमेंटो की आज से ई-नीलामी शुरू. नीलामी से प्राप्त धन का उपयोग गंगा के संरक्षण और पुनरुद्धार के उद्देश्य से चलाए जा रहे नमामि गंगे मिशन में किया जाएगा-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)