देश

Will Make Pakistan a Hindu Nation: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- 'भारत ही नहीं, पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे' (Watch Video)

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री दो दिन पहले गुजरात के सूरत दौरे पर थे. जहां पर उन्होंने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग इसी तरह से संगठित हो जाए तो भारत क्या पाकिस्तान को भी हिन्दू राष्ट्र बना देगे

Will Make Pakistan a Hindu Nation: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- 'भारत ही नहीं, पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे' (Watch Video)
Acharya Dhirendra Shastri (Photo Credit : Twitter)

Will Make Pakistan a Hindu Nation: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री दो दिन पहले गुजरात के सूरत दौरे पर थे. जहां पर उन्होंने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'गुजरात के पागलो, हम तुम्हारे पास धन लेने नहीं, बल्कि हम तो अपनी जेब से सम्मान देने आये हैं. एक बात तुम याद रखना,  गुजरात के लोग इसी तरह से संगठित हो जाए तो भारत क्या पाकिस्तान को भी हिन्दू राष्ट्र बना देगे. धीरेंद्र शास्त्री का यह विवादित बयान उनके बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है.

दरअसल बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों हिंन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर लगातार हुंकार भर रहे हैं. जहां उनका कार्यक्रम होता है. हर जगह वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का ऐलान करते हैं. कुछ ऐसा ही बाबा बागेश्वर 27 मई को सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम पहुंचे. जहां पर उन्होंने हजारों लोगों के बीच यह बयान दिया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).