CM Arvind Kejriwal New Summons: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को भेजा समन, 16 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश (Watch Tweet)
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है.
CM Arvind Kejriwal New Summons: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है. दरअसल, ईडी ने उनके खिलाफ कोर्ट में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है. ईडी का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह ईडी द्वारा जारी किए समन का संज्ञान नहीं ले रहे हैं. बता दें, दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी अब तक 8 समन जारी कर चुकी है. ईडी ने तीसरे समन पर पेश नहीं होने पर भी लोअर कोर्ट का रूख किया था. जिसको लेकर कोर्ट में अब 16 मार्च को सुनवाई होगी.
Rouse Avenue Court in Delhi issues fresh summons to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on ED's second complaint for allegedly not complying with the summons in the alleged Delhi liquor policy money laundering case.
He is directed to appear on March 16.
(File photo) pic.twitter.com/o5ViUt1pW2
— ANI (@ANI) March 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

