Delhi: रोहिणी कोर्ट में पुलिसकर्मी और वकीलों के बीच हाथापाई, सुरक्षा गार्ड ने चलाई गोली, 2 जख्मी
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के बाहर गोलीबारी की खबर है. कोर्ट के बाहर शुक्रवार सुबह वकीलों से हाथापाई के दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी. हालांकि इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी कोर्ट के बाहर शुक्रवार सुबह हाथापाई के दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी. वकील के अनुसार, "ये घटना सुबह करीब 10.00 बजे हुई. रोहिणी कोर्ट के गेट के बाहर एक वकील और एक सुरक्षा गार्ड के बीच बहस हुई. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि 2-3 और वकील वहां आ गए. सभी के बीच हो रही बातचीत ने जल्द ही एक हिंसक मोड़ ले लिया और तभी गार्ड ने गोली चला दी."
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह 09:40 के करीब 2 वकील और एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हुआ. इसी बीच वे दोनों रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 8 में प्रवेश किए. वहां तैनात एक NAP कांस्टेबल ने हस्तक्षेप किया जिसके चलते एक गोली ज़मीन पर चली. गोली चलने से कंक्रीट के कुछ टुकड़ों से 2 लोग घायल हुए.
An incident of gun firing took place at Rohini court. According to preliminary information, police personnel who was deployed at the court had opened fire. No injuries were reported, Delhi Police said
— ANI (@ANI) April 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

