Delhi: खालिस्तानियों से संपर्क...हैंडलर को भेजा हत्या का VIDEO, ठिकाने से मिले ढेरों हथियार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीती रात भलस्वा डेयरी इलाके में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस पार्टी ने एक ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. यह कार्रवाई यूएपीए के तहत गिरफ्तार आरोपियों नौशाद और जगजीत सिंह की निशानदेही पर हुई है. आरोपी नौशाद के संबंध आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से हैं. पता चला है कि इसी घर में जगजीत और नौशाद ने किसी की हत्या की है. FSL की टीम ने भलस्वा डेयरी के इस घर से खून के कुछ नमूने लिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक नौशाद और जगजीत ने इस घर में किसी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसका वीडियो भी बनाया था. दोनों ने हत्याकांड का वीडियो विदेश में हैंडलर को भेजा था. पुलिस अब ये पता कर रही है कि आखिर यहा किसकी हत्या की गई थी.
As per sources, Jagjit Singh was in contact with Khalistani terrorist Arshdeep Dalla. Naushad was connected to the terrorist organisation Harkat ul-Ansar and was out of jail after serving a sentence in a double murder case. Both were sent to 14-day Police custody yesterday.
— ANI (@ANI) January 14, 2023
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ने पिछले दिनों एक वीडियो को इंटरसेप्ट किया था. यह वीडियो आतंकी संगठन हरकत उल अंसार को भेजा गया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर दो आरोपियों नौशाद और जगजीत को गिरफ्तार किया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

