राहुल गांधी के आवास पर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों के बारे में मांगी गई है जानकारी, जानें क्या है मामला
राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर लगातार हंगामा हो रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें नोटिस भेज दिया है. नोटिस में राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लंदन में दिए बयानों पर लगातार हंगामा हो रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें नोटिस भेज दिया है. नोटिस में राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है. दिल्ली के स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा खुद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर नोटिस देने पहुंचे हैं.दरअसल, श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था- मैं रेप का शिकार हुई एक लड़की से मिला था. जब मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को इस बारे में बताना चाहिए तो उसने मना कर दिया. उसने कहा कि अगर पुलिस को बताया तो मुझे शर्मिंदा होना पड़ेगा.
मीडिया से बातचीत में स्पेशल सीपी, कानून-व्यवस्था,सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है
Tweet:
Delhi | Special CP (L&O) Sagar Preet Hooda arrives at the residence of Congress MP Rahul Gandhi in connection with the notice that was served to him by police to seek information on the 'sexual harassment' victims that he mentioned in his speech during the Bharat Jodo Yatra. pic.twitter.com/WCAKxLdtZJ
— ANI (@ANI) March 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

