Delhi Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, रस्सियों के सहारे बिल्डिंग से कूदे छात्र (Watch Video)
दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आज आग लग गई, जिसके बाद छात्रों को रस्सी के सहारे कूदकर जान बचानी पड़ी. इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई.
दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आज आग लग गई, जिसके बाद छात्रों को रस्सी के सहारे कूदकर जान बचानी पड़ी. इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.
बताया जा रहा है कि आग करीब 12 बजे लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से रस्सी के सहारे कूद रहे हैं.
#WATCH | People escape using wires as fire breaks out in a building located in Delhi's Mukherjee Nagar; 11 fire tenders rushed to the site, rescue operation underway
(Source: Delhi Fire Department) pic.twitter.com/1AYVRojvxI
— ANI (@ANI) June 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

