Manish Sisodia Arrested: शराब घोटाला मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी पर BJP बोली- 'अगला नंबर केजरीवाल का'
सिसोदिया गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शराब घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन के बाद एक और चोर मनीष सिसोदिया जेल गया. अब केजरीवाल की बारी है. उन्हें भी जेल जाना होगा.
Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को शराब घोटाला मामले में सीबीआई (CBI) ने करीब 8 घंटों की पूछताछ के बाद रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है. सिसोदिया गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा सही ठहराया है. बीजेपी नेता मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शराब घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन के बाद एक और चोर मनीष सिसोदिया जेल गया. जिन्हें जेल जाना पड़ेगा और लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने वहीं केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, इनमें से दो लोग जेल जा चुके, अगला नंबर केजरीवाल का है.
Tweet:
शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया भी गिरफ़्तार
शराब से बर्बाद हुए परिवारों के माता बहनों की हाय लगी है मनीष सिसोदिया को
मैं शुरू से कह रहा हूँ केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएँगे , इनमें से दो लोग जेल जा चुके, अगला नंबर केजरीवाल का है pic.twitter.com/WBSYJDorY3
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

