उद्धव ठाकरे को दिल्ली HC से झटका, EC के खिलाफ धनुष-तीर चुनाव चिन्ह फ्रीज करने को लेकर दायर याचिका खारिज
उद्धव ठाकरे को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने भारतीय चुनाव आयोग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की 'धनुष और तीर' के चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के भारत के चुनाव आयोग (Election Commission) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. हालांकि, कोर्ट ने चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम के आवंटन से संबंधित कार्यवाही को जल्द से जल्द तय करने का निर्देश दिया.
ANI Tweet:
Delhi High Court dismisses Shiv Sena chief Uddhav Thackeray's plea challenging the Election Commission of India's (ECI) decision to freeze the election symbol of 'Bow and Arrow'.
— ANI (@ANI) November 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

